किशनगंज /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चाकुलिया पुलिस ने एक दवा व्यवसाई को किया है गिरफ्तार
बंगाल में प्रतिबंधित दवा अवैध कफ सिरफ के कारोबार की सूचना पर नारकोटिक्स से जुड़े एक मामले को लेकर सूचना पर शनिवार की शाम बंगाल पुलिस की टीम किशनगंज पुलिस के सहयोग से किशनगंज में एक दवा व्यवसायी अजय कुमार साह के घर जांच के लिए पहुंची। टीम शहर के चूड़ी पट्टी स्थित सोनी ड्रग हाउस दवा व्यवसायी के घर मे पहुंची थी। मामले में बंगाल के चाकुलिया थाने की पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी।
मामले की पुष्टि एसडीपीओ अनवर जावेद ने भी की है।आरोपी का शहर में सोनी ड्रग्स हाउस नामक दवा का डिस्टिब्यूटर है। जानकारी के अनुसार किशनगंज औषधि विभाग भी पूर्व से प्रतिबंधित दवा के मामले में दवा व्यवसायी पर नजर रख रही थी। हालांकि विभाग को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा था। इस संबंध में ड्रग्स इंस्पेक्टर जमिलूर रहमान ने बताया कि इस प्रकार के छापेमारी की सूचना उन्हें नहीं है।अभी आपके माध्यम से सूचना मिल रही है। इस मामले में विभाग अपने स्तर से भी पड़ताल करेगी और इस प्रकार का मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई की जाएगी।एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि तीन दिन पूर्व चाकुलिया थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित दवा के मामले में किशनगंज के एक दवा व्यवसायी को वाहन के साथ पकड़ा गया था।
उसी मामले को लेकर बंगाल पुलिस जांच के लिए किशनगंज पहुंची थी। जिसके बाद एक टीम का गठन कर पुलिस टीम जांच के लिये दवा व्यवसायी के आवास पहुंची थी।इधर मामले को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं होती रही। इस कार्रवाई से अन्य दवा व्यवसायी भी आश्चर्यचकित थे।
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने के पैरोकार थे जो उनमें मजबूत आत्मविश्वास का भाव भरे । एक आत्मविश्वासी छात्र … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी वर्मा थी दूजेहरिवंशराय बच्चन जी , समय समय के अविरल कवितब के कविता मे … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां भी बढ़ गई।फिर उसने वो भी सुना,जो मैने कहा ही नहीं। कुछ इस तरह … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी है रातकितनी उदासी ! वह अपनी हर ख़ुशीबताना चाहता हैजब उड़ी आसमान पर पतंगें … Read more