बिहार : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार /बक्सर

 गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है ।मालूम हो कि राजपुर थाना पुलिस ने करीब 240 बोतल देशी शराब बरामद किया है| साथ ही 6 लोगो को  गिरफ्तार किया है |जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुचना मिली थी की थाना क्षेत्र के हेठुआ गांव में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस को मौके से शराब बनाने के सामान भी बरामद हुए।छापेमारी के दौरान 240 बोतल ब्लू लाइम देसी शराब, 525 ढक्कन, 50 खाली कार्टून, दर्जन भर से अधिक खाली बोतल, बारकोड रैपर और एक बाइक बरामद की गई।






पुलिस करवाई करते हुए मौके से हेठुआं निवासी श्यामनारायण साह, नूनू सिंह, मैन साह, गुडू कुमार, मंगराव गांव के गौतम कुमार और यूपी के अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।वही एक अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा|
प्रशिक्षु डीएसपी शाहकार खान ने बताया कि छापेमारी कर के छह लोगो को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है| वही फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही शराब बनाने के सामान भी बरामद किया गया है।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *