बिहार /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ लिया । मालूम हो राज्यपाल श्री फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई ।
इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ कोई 14 मंत्रियों ने शपथ ली है ,जिनमें बीजेपी कोटे से 7 जबकि जदयू से नीतीश कुमार समेत छह एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक और वीआईपी पार्टी से एक नेता शामिल है ।
शपथ लेने वालों में तार किशोर प्रसाद ,रेनू देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान ,जीवेश मिश्रा ,रामसूरत राय ,विजेंद्र प्रसाद यादव ,विजय कुमार चौधरी ,अशोक चौधरी ,मेवालाल चौधरी ,श्रीमती शीला मंडल ,मुकेश साहनी, संतोष माझी शामिल है ।
शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जनता का सेवा करना उनका काम है वहीं सुशील मोदी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। हमारा गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे ।
बता दे की विपक्षी पार्टी राजद ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया है और इन पार्टियों के नेता समारोह में शामिल नहीं हुए ।वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ,गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित अन्य नेता समारोह में मौजूद रहे है ।पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी भी समारोह में शामिल हुए और नीतीश कुमार को उन्होने बधाई दी ।