बिहार :दरभंगा में नशीली दवाओं के धंधेबाज के यहां पुलिस ने मारा छापा,नकदी समेत लाखों की दवा जप्त ,कारोबारी हिरासत में

दरभंगा /संवादाता

दरभंगा पुलिस ने नशीली दवाओं के धंधेबाज के यहां बड़ी करवाई की है ।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए लाखो रुपए की दवा सहित नकदी रुपए जप्त किए है ।मामला जिले के बेता ओपी क्षेत्र के अयाची नगर का है जहां पुलिस ने नशीली दवाओं के एक धंधेबाज के घर पर छापेमारी की गई। इसमें बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं। पुलिस ने इस धंधेबाज के यहां से साढ़े 8 लाख नगद भी बरामद किए हैं। इस छापेमारी में पुलिस के अलावा ड्रग इंस्पेक्टर और उनकी टीम भी शामिल थी।

नशीली दवाओं के कारोबार के आरोपी प्रभात सिंह ने कहा कि उसके पास दवा बेचने का लाइसेंस नहीं है और वह दवा बेचता है। उसने स्वीकार किया की पहली बार नशीली दवाओं की खेप उसने मंगाई थी जिसे जिले भर में बेचा जाना था।

दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने बताया कि दरभंगा शहर और जिले में युवा और बच्चे नशीली दवाओं के चंगुल में फंस रहे हैं। इससे अपराध भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में नशीली दवाओं के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर एक टीम का गठन किया गया था। इसी टीम में यह कार्रवाई की है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेता ओपी क्षेत्र के अयाची नगर में प्रभात सिंह नामक एक व्यक्ति के घर में नशीली दवाओं का कारोबार होता है। उन्होंने कहा कि इस सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछाया। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही प्रभात सिंह के यहां बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप पहुंची थी।

सूचना के बाद पुलिस ने इसके घर पर छापेमारी की तो बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई। उन्होंने कहा कि मामले में प्रभात और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभात के पास दवा के कारोबार का कोई लाइसेंस नहीं है और यह फर्जी ढंग से दवाएं बेचता है। उन्होंने कहा कि प्रभात से पूछताछ की जा रही है और इसकी निशानदेही पर नशीली दवाओं के धंधे से जुड़े दूसरे धंधेबाजों के यहां भी छापेमारी की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *