कटिहार /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपमुख्यमंत्री बनने पर परिवार में हर्ष का माहौल , बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर दी बधाई
कटिहार सदर विधान सभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित तारकिशोर प्रसाद को उप मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर कटिहार में जोर दार तरीके से जश्न मनाया गया । मालूम हो कि कटिहार मिरचाईबाड़ी स्थित तारकिशोर प्रसाद के आवास पर उत्सव सा माहौल दिखा ।
मौके पर मौजूद बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों ने रंग गुलाम लगा कर एक दूसरे को बधाई दी साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के परिवार वालों ने भी एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया है ।मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कटिहार के लिए गर्व कि बात है कि यहां से उप मुख्यमंत्री मनोनीत किया गया है साथ ही बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को सभी ने बधाई दी ।