पटना/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महात्मा गांधी सेतु के अप स्ट्रीम लेन का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के द्वारा किया गया ।मालूम हो कि पुल को 1742 करोड़ रुपए की कुल लागत से बनाया गया है और 5575 मीटर लंबाई का स्टील ट्रस सुपर स्ट्रक्चर से बना देश का पहला स्टेट ऑफ आर्ट पुल ‘महात्मा गांधी सेतु’, बिहार की आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने वाला साबित होगा ।

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण से लोगो को सुविधा मिलेगी ।इस मौके पर
कार्यक्रम में मुख्मंत्री नीतीश कुमार व बिहार के पथ निमर्ण मंत्री नंदकिशोर यादव सहित केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल रहे।
इस अवसर पर नितिन गडकरी ने संबोधन में बताया कि यह नई तकनीक से बनाया गया देश का पहला पुल है। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए गांधी सेतु की पाया संख्या 46 पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और इसे बिहार के विकास को गति देने वाला बताया है ।