बिहार :गबन के आरोप में जदयू नेता की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिहार/लखीसरायः 

लखीसराय जिले की पूर्व मुखिया को गबन के आरोप में पुलिस के द्वारा  गिरफ्तार किया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया को सरकारी राशि गबन करने के आरोप में गढी विशनपुर गांव स्थित घर से  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व मुखिया सरोजिनी देवी जदयू नेता एवं पूर्व प्रखण्ड प्रमुख रंजीत मंडल की पत्नी  हैं। 







 पीरीबाजार थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने महिला पुलिस बल के साथ उक्त आरोपी को गिरफ्तार  कर लिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक 2014-15 एवं 16 में आरोपी द्वारा सरकारी राशि का गबन कर लिया गया था। जिसमें पूर्व मुखिया सरोजिनी देवी एवं पूर्व पंचायत सचिव विनोद कुमार भगत के खिलाफ 2016 में तत्कालीन सूर्यगढा प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने 93.58लाख रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।






जानकारी के मुताबिक 17 लाख 65 हजार रूपये  पेंशन हेतु प्रखण्ड नजारत से प्राप्त कर पेंशन राशि को  पेंशनधारियों के बीच वितरण न कर सीधे हड़प  लिया गया था। वहीं 75 लाख 93 हजार चार सौ पचास रूपये 13 वीं वित्त आयोग योजनान्तर्गत योजना में गबन किया था। गबन का आरोप महेशपुर पंचायत के तत्कालीन मुखिया सरोजिनी देवी एवं  पंचायत सचिव विनोद कुमार भगत पर लगा था और केस दर्ज हुआ था। तभी से दोनों आरोपी पुलिस की नजरों से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि आरोपी पूर्व मुखिया को न्यायिक हिरासत में लखीसराय कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *