बिहार :कैबिनेट की बैठक में 35 एजेंडों पर लगी मुहर,खुलेगा क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला

पटना /संवादाता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 35 प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई। बैठक में 5500 स्थाई पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। वहीं व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए 50 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त फीस को कम कर दिया गया है। इसके अलावा बैठक में यह फैसला हुआ कि पंचायत चुनाव के दौरान कोरोनावायरस से कर्मी की मौत होने पर उसके परिजनों को 30 लाख रुपये मिलेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि कोरोना से लड़ाई को लेकर 80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे कोरोना नियंत्रण को लेकर आवश्यक सामग्री की खरीद होगी।

वहीं अपराधिक घटनाओं से संबंधित साक्ष्य की जांच को जल्द से जल्द पूरा करने तथा घटनास्थल पर कम से कम समय में भ्रमण के उद्देश्य से बिहार राज्य में 9 क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के स्थापना एवं पद सृजन पर कैबिनेट ने फैसला लिया है. इस एक साथ ही बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पूर्व से स्थापित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए राजपत्रित-अराजपत्रित कोटे के अंतर्गत कुल 218 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *