बिहार /औरंगाबाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!औरंगाबाद पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है । जानकारी के मुताबिक मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के पंजाबी लाइन होटल के पास से जुड़ा है ।गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले चीनी से लदे एक ट्रक को अपराधियों द्वारा लूट लिया गया था जिसके बाद पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद चार लुटेरा को गिरफ्तार किया है ।
एसपी श्री सुधीर पोरिका ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लुटेरे मेरठ के उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं एसपी पोरिका ने बताया कि यह सभी लुटेरा अंतरराज्यीय लूटेरा है और बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश ,झारखंड में भी कई बार लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं । गिरफ्तार चारों लुटेरों को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है ।