बिहार :एसएसबी और नेपाल पुलिस के जवानों ने सीमा पर किया संयुक्त मार्च

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, राष्ट्रीय विरोधी ताकतों एवं असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को सीमा पर एसएसबी 12वीं बटालियन बीओपी खानियांबाद व बैरिया के जवानों ने पड़ोसी देश नेपाल के नेपाल आर्म फोर्स के जवानों ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से गश्ती अभियान चलाया। संयुक्त गश्ती में जवानों ने बॉडर पीलर संख्या 147/01 से 148 के समीप के सीमावर्ती गाँव खानियांबाद,फतेहपुर, बैरिया, लालपानी, माफी टोला से सटे सीमा क्षेत्रों में करीब 3 से 4 किमी तक घंटों पैदल मार्च किया।

इस दौरान जावनों ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से राष्ट्रीय विरोधी ताकतों असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए जवानों का सहयोग करने की अपील की। साथ ही इस दौरान दोनों ओर से जवानों ने तस्करी एवं अन्य गतिविधियों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान करते हुए एक दूसरे को सहयोग करने पर अपनी-अपनी सहमति जताई।

संयुक्त गस्ती का नेतृत्व कर रहे एसआई रविन्द्र सिंह ने बताया की रूटिंग गश्ती अभियान में आये दिन दोनों तरफ के जवानों द्वारा साथ मिलकर संयुक्त गश्ती चलाए जाती रहा है। तस्करी रोकने के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से चुस्त दुरुस्त कर दी गयी है। इस दौरान सीमा पर नाका पार्टी जवानों द्वारा कहीं भी आने जानें की गतिविधि दिखें उस पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए नेपाल पुलिस एवं एपीएफ जवानों से भी मदद ली जा रही है। संयुक्त गश्ती में एसएसबी की ओर से एसआई रविन्द्र सिंह व एसआई उत्कर्ष मिश्रा के साथ नेपाल एपीएफ गौरीगंज से एएसआई दीपक दहाल व एसएचसी सूर्यनारायण के अलावे एक दर्जन से अधिक जवान शामिल थे।