किशनगंज /गलगलिया /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लॉकडाउन में बंद किए गए किशनगंज से ठाकुरगंज होते हुए गलगलिया होकर सिलीगुड़ी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 9 महीने बाद गुरुवार से शुरू होने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई . इस दौरान गलगलिया स्टेशन पर एक बार फिर रेलगाड़ी की हलचल दिखी तो लोगों के चेहरे पर भी खुशी का माहौल दिखाई दिया . मालूम हो कि कोरोना के कारण सरकार द्वारा कटिहार- रेलमंडल के अंतगर्त किशनगंज – अलुआबाड़ी- सिलीगुड़ी रेलखंड के इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित सभी लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया गया था.
जिसके कारण लोगों को दूसरे साधनों यानि बस, टैम्पो , मैजिक या निजी वाहनों से आना जाना पड़ता है, जो महंगा पड़ रहा था. जैसे ही गुरुवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस (कोविड स्पेशल ) ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई . बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर मार्च से ही लोकल ट्रेनें बंद था .इस ट्रेन से सैकड़ों दैनिक यात्रियों का आवागमन होता था. इसके जरिए नक्सलबाड़ी, अधिकारी , तथा गलगलिया के दैनिक यात्री आते जाते थे, यह ट्रेनें लोगो की लाइफलाइन के तरह थी. लेकिन इसके बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था .
दरअसल, मार्च में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे थे. इस पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा पूरे भारत में लॉकडाउन लागू किया गया था. तभी से ट्रेन के पहिए भी थम गए थे . लेकिन कोरोना की वजह से 9 महीने बाद यात्रियों को राहत मिली . हालांकि गुरुवार को गलगलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री कम ही दिखाई दिए . जिन लोगों को ट्रेन चलने की सूचना मिली, वो तो स्टेशन पर पहुंच गए . हालात ये थे कि ज्यादातर लोगों को सूचना मिलने से यात्री बसों से ही अपने गंतव्य तक पहुंचे . इस दौरान ट्रेन के हर डिब्बों में यात्री कम बैठे ही दिखाई दे रहे थे.