बिहार /वैशाली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने कार से जा रहे सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शिव रंजन झा उर्फ पप्पू झा की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना महुआ थाना के महुआ जंदाहा रोड के बीच भरतपुर सिंघाड़ा की है।
अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद अधिवक्ता का शव कार की सीट बेल्ट के साथ लटका हुआ पाया गया. वहीं, अपराधियों की गोली से कार का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया.
आशंका है कि अपराधियों ने अधिवक्ता को कार के सामने से ही गोली मारी जिसे चलते कार का शीशे चकनाचूर हुए और अपराधियों की गोली अधिवक्ता को लगी और वह मौके पर ढेर हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन अभी तक कारण का खुलासा नहीं हो सका है ।