बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया संबोधित ,कहा हमने दिखा दिया कि आपसी विश्वास और सहयोग से हर समस्या का हो सकता है समाधान

डेस्क /एजेंसी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए ।ढाका के नेशनल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश के नागरिकों का मैं आभार प्रकट करता हूं। आपने अपने इन गौरवशाली क्षणों में, इस उत्सव में भागीदार बनने के लिए भारत को सप्रेम निमंत्रण दिया । PM मोदी ने कहा कि मैं सभी भारतीयों की तरफ से आप सभी को, बांग्लादेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

मैं बॉन्गोबौन्धु शेख मुजिबूर रॉहमान जी को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने बांग्लादेश और यहाँ के लोगों  के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया ।वहीं उन्होंने बांग्लादेश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेना के जवानों को नमन करते हुए कहा कि मैं आज भारतीय सेना के उन वीर जवानों को भी नमन करता हूं जो मुक्तिजुद्धो में बांग्लादेश के भाइयों-बहनों के साथ खड़े हुए। जिन्होंने मुक्तिजुद्धो में अपना लहू दिया, अपना बलिदान दिया, और आज़ाद बांग्लादेश के सपने को साकार करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई ।

श्री मोदी ने कहा मेरी उम्र 20-22 साल रही होगी जब मैंने और मेरे कई साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था… बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था ।पीएम ने कहा ये एक सुखद संयोग है कि बांग्लादेश के आजादी के 50 वर्ष और भारत की आजादी के 75 वर्ष का पड़ाव, एक साथ ही आया है। हम दोनों ही देशों के लिए, 21वीं सदी में अगले 25 वर्षों की यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण है।

हमारी विरासत भी साझी है, हमारा विकास भी साझा है । PM मोदी ने कहा  मैं बांग्लादेश के 50 उद्यमियों को भारत आमंत्रित करना चाहता हूं। वे भारत आए हमारे स्टार्टअप से जुड़ें। हम भी उनसे सीखेंगे, उन्हें भी हमसे सीखने का अवसर मिलेगा ।पीएम ने कहा आज भारत और बांग्लादेश दोनों ही देशों की सरकारें इस संवेदनशीलता को समझकर, इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रही हैं।हमने दिखा दिया है कि आपसी विश्वास और सहयोग से हर एक समाधान हो सकता है।हमारा Land Boundary Agreement भी इसी का गवाह है ।मालूम हो कि पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे का आज पहला दिन है और इससे पहले श्री मोदी ने कार्यक्रमो में हिस्सा लिया है ।