बंगाल :बीजेपी में शामिल हुए 75 परिवार ,नेताओ ने किया स्वागत

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

गुरुवार को देर रात भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी बुढागंज की ओर से खोरीबाड़ी अंचल अंतगर्त बेलबाड़ी बूथ संख्या 81 में 75 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस संबंध में खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह बताया कि भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी बुढागंज की ओर से खोरीबाड़ी अंचल अंतगर्त बेलबाड़ी बूथ संख्या 81 में एक योगदान समारोह का आयोजन किया गया।

इस योगदान समारोह में करीब 75 नए परिवार अन्य पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। और शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया गया गया। इस मौके पर नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह , खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल महासचिव शक्तिजय बारोई व किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बर्मन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *