बंगाल :बीजेपी द्वारा नुक्कड़ सभा का किया गया आयोजन

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा के ‘और नहीं अन्याय’ का कार्यक्रम के तहत खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत अंतगर्त डांगुजोत में भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से एक पथ सभा का आयोजन किया गया. आयोजित इस पथ सभा में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ने दूरभाष यंत्र के जरिए लोगों को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की नीति से अवगत कराया .

बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी लोगो को दी है .यह उलेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए एक तरफ तृणमूल कांग्रेस लगातार नागरिकों तक पहुंचने एवं उनका समर्थन प्राप्त करने की कोशिश में जुट चुकी है तो दूसरी तरफ भाजपा ने भी तृणमूल कांग्रेस को हराने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस कड़ी में डांगुजोत में भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को तृणमूल द्वारा किए गए अत्याचार और अन्याय की कहानी को बताया.

साथ ही अभियान से संबंधित पर्चें का वितरण भी लोगों के बीच किया गया है . इस दिन भाजपा के रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा, वीरेन सिकदर, विश्वंभर प्रसाद, दिलीप क्षेत्री, स्थानीय अरविंद कुमार यादव, सत्यनारायण मंडल, देव कुमार महतो, गनेशी महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *