बंगाल :बीजेपी जिला अध्यक्ष ने पार्टी के नए कार्यालय का किया उद्घाटन ,कार्यकर्ताओ में उत्साह

खोरीबाड़ी/चंदन मंडल

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोग भी जीत-हार का आकलन अभी से ही करने लगे हैं . गांव से लेकर विभिन्न चौक-चौराहा पर चुनावी चर्चाएं होने लगी है तो वहीं तृणमूल कांग्रेस व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पराजित करने के लिए भाजपा ने अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी कमर कस ली है .हालाकि चुनाव तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है ।

इसी कड़ी में गुरुवार को ऊपर बागडोगरा ग्राम पंचायत अंतगर्त एमएम तराई में भाजपा ने अपना एक पार्टी कार्यालय खोला है. इसका उद्घाटन गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया. इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि बंगाल में अब भाजपा की लहर तेज हो गई है. बंगाल की जनता अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना पूरा मन बना चुकी है. उन्होंने कहा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल काग्रेस को सत्ता से जाने का वक्त आ गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो.भाजपा की सरकार ने राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं.

साथ ही भाजपा सरकार के कारण देश के सभी राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं. इसके बावजूद बंगाल में विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा को बदनाम करने में जुटी हुई है. बताते चलें कि भाजपा ने 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी विजय के लिए पूरी ताकत लगा दी है . इस मौके पर प्रवीण अग्रवाल के अलावे भाजपा के जिला महासचिव आनंद बर्मन , राजू साह व जिला के सचिव दिलीप बारोई सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *