बंगाल :बतासी आईटीआई कॉलेज को बनाया गया नया कोविड-19 अस्पताल

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कोरोना अपना पैर तेजी से पसारने लगा है। जिससे बंगाल भी अछूता नहीं है। आज इसके असर से हर कोई डरा और सहमा हुआ है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए बतासी स्थित आईटीआई कॉलेज को कोविड-19 के इलाज के लिए नया अस्पताल बनाया गया। यहां कोरोना संक्रमितों के लिए 50 बेडों की व्यवस्था की गयी है।

यह जानकारी खोरीबाड़ी बीडीओ निरंजन बर्मन ने दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं व उचित स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही मरीजों को खानपान को लेकर स्वच्छता बरती जाने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कोरोना की जांच कर रही है और लोगों को इस महामारी कोरोना से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। लोग घर में सुरक्षित रहे। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए अपील भी की। उन्होंने ने आम जनता से मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने, बेवजह घर से नहीं निकलने, तेज बुखार होने की स्थिति में कोरोना की जांच कराने और दो गज की दूरी का पालन करने और कराने की अपील की है।

आगे कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग जरूरी है। टीकाकरण के बावजूद मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग जागरूक बने और दूसरे को भी जागरूक करे। साथ ही उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को दें। ताकि उनका कोरोना जांच कराया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *