देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में चुनावी रैली नहीं करने का निर्णय लिया है ।मालूम हो कि इससे पूर्व बीजेपी ने श्री अमित शाह और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक रैली नहीं करने की जानकारी दी थी और कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सिर्फ वर्चुअल रैली करेंगे ।
जिसके बाद आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अपनी सभी निर्धारित मीटिंग्स को रद्द कर दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि चुनाव आयोग के आदेश और कोरोना मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मैंने अपनी सभी पूर्व निर्धारित मीटिंग्स को रद्द कर दिया है.बता दे कि आज बंगाल में 6 ठे चरण का चुनाव संपन्न हो गया है और अब सिर्फ दो चरणों के चुनाव शेष है। आज पश्चिम बंगाल चुनाव के छठे चरण में शाम 5 बजे तक 79.09% मतदान हुआ है ।