नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना गलगलिया से सटे बंगाल के खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज ग्राम पंचायत अंतगर्त दावन भिट्ठा गांव की है. जो बीते गुरुवार की रात 12:30 बजे घटित हुई है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को ईश्वर सिंह (65) नामक एक व्यक्ति के घर में हंगामा मचाकर घर को तहस नहस करते हुए ईश्वर सिंह पर हाथी ने हमला कर दिया.
हमला के दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस एवं वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि खोरीबाड़ी क्षेत्र में जंगली हाथी का प्रवेश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन फसल के साथ घरों में तोड़फोड़ करते थे.
ग्रामीण के मुताबिक जंगली हाथी के आतंक से खोरीबाड़ी क्षेत्र के लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पाते है. किसान तो अपनी फसल को बचाने के लिए रात जगा कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया हाथी के दस्तक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है.