बंगाल :कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर किया श्रद्धासुमन अर्पित

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

राणीगंज अंचल कांग्रेस – 1 समिति की ओर से महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती मनायी गयी। इस दौरान गणमान्य लोगों ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में ही सोचा था। साथ ही महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रानीगंज अंचल कांग्रेस 1 समिति की ओर से गरीब बुजुर्गों को वस्त्र के रुप में धोती प्रदान किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा राणीगंज अंचल कांग्रेस – 1 समिति की ओर से महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती मनायी गयी और करीब 30 जरूरतमंद बुजुर्गों को वस्त्र के रुप में धोती प्रदान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष चाकरे छेत्री , संपादक प्रभुराम बर्मन, अंचल महिला नेत्री रूपा नंदी , संतोष झा, शिवनारायण पोद्दार, रंजीत बर्मन व विश्वनाथ घोष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *