बंगाल :आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : सांसद राजू विष्ट

400 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर हुए भाजपा में शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे निकट आ रहा है वैसे वैसे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता समेत अन्य पार्टियों के नेता पार्टी छोड़कर लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं . इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के सांसद राजू बिष्ट खोरीबाड़ी प्रखंड के पानीटंकी स्थित दूधगेट में आयोजित एक जनसभा में पहुंचे जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया .






इस दौरान तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों को छोड़कर करीब 400(चार सौ) लोग भाजपा में शामिल हो गए . सभी को दार्जीलिंग जिला के सांसद राजु विष्ट व वरीय नेताओं ने पार्टी का ध्वज पकड़ाकर उनका स्वागत किया . इस दौरान सांसद राजू विष्ट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बंगाल से तृणमूल का सत्ता से जाने का वक्त आ गया है .

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 200 ( दो सौ) से अधिक सीट से अपना सरकार बनाने का दावा किया . उन्होंने कहा आज शामिल होने वाले तृणमूल कार्यकर्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं .






शामिल होकर अपना एक लक्ष्य हासिल कर ललिइस दौरान भाजपा के शामिल होने वाले सभी नये सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया .आगे उन्होंने कृषि बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस लगातार नागरिकों तक पहुंचने एवं उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए किसान के हित में पारित हुए कृषि बिल के बारे में लोगों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं . और इसका विरोध कर रहे हैं . वही भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई ने कहा किसान सम्मान निधि योजना को बंगाल में लागू नहीं करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बंगाल की जनता नाराज है .

अब लोग खुलकर इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे . बंगाल की जनता अपना दिल से सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है . उन्होंने कहा कि ममता दीदी केंद्रीय योजनाओं से गरीब जनता को वंचित रख रही हैं जिसमें जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से बंगाल की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाया .






साथ ही आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है लेकिन, ममता दीदी बंगाल में गरीबों को इस स्वास्थ्य योजना से भी वंचित रखे हुए हैं . गरीबों के हक को रोकने का काम केंद्र सरकार नहीं बल्कि राज्य की ममता सरकार कर रही है . इसलिए बंगाल की जनता अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना पूरा मन बना चुकी है .


इस मौके पर सांसद राजू बिष्ट के अलावा राज्य महासचिव रथिन्द्र नाथ बोस, जिला उपाध्यक्ष, राज भट्टाचार्य, जिला सचिव दिलीप बारोई, जिला महासचिव मनोरंजन मंडल, युवा जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, नेशनल कॉउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष के राजेन बर्मन, रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिध्दा, पर्यवेक्षक अजय उरांव, खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुण दास, महासचिव विश्वम्बर प्रसाद, सतनारायण मंडल , अनिल साह अरविंद यादव, देव कुमार महतो, मरीनमय राय समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.