प्रेस क्लब ने लिया डॉ राधे श्याम यादव को सम्मानित करने का निर्णय

पटना /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना : प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल ने दान की महान भारतीय परंपरा को बखूबी निभा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सह राधे श्याम पब्लिक स्कूल, सुपौल के चेयरमैन डॉ राधे श्याम यादव को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दुबे व बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन सिंह ने बताया कि कोसी अंचल में एक ऐसे भी शख्स हैं जो दाएं हाथ से दान करते हैं, तो बाएं हाथ को भी पता नहीं चलता। दान की इस महान भारतीय परंपरा को बखूबी निभा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राधे श्याम यादव। अध्यक्ष द्वय ने बताया किसोशल डिस्टनसिंग  का पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्थापक प्रवीण गोविन्द की अध्यक्षता में कोर कमेटी की सम्पन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही डॉ यादव को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि डॉ यादव महासंकट की इस घड़ी में लगातार गरीब-गुरबों को मदद कर रहे हैं। आज की तारीख में श्री यादव की कृपा से दर्जनों चूल्हे जल रहे हैं। लेकिन कोई प्रचार-प्रसार नहीं। वे खबरनवीसों को प्रायः तस्वीर तक नहीं लेने देते। उनका मानना है कि दान प्रचार की चीज नहीं है। श्री गोविन्द ने कहा है कि राधे श्याम बाबू एक सुलझे विचार के व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता।