पूर्णिया/संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्णिया में लगातार बारिश हो रही है वही बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है ।
जानकारी के मुताबिक
धमदाहा थानाक्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के सिंघाड़ा पट्टी गाँव मे घर के पास ही खलिहान में काम करते एक ही परिवार के ऊपर ठनका गिर गया, जिसमे पिता सहित पुत्र और पुत्री की मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है एवं गांव में मातम पचरा हुआ है ।
जानकारी केे मुताबिक मृतकों में कैलाश मण्डल उम्र 55 वर्ष, कैलाश मंडल का 18 वर्षीय पुत्र दिलखुश मण्डल एवं पुत्री निशा उम्र 19 वर्ष शामिल है। घटना की सूचना थाना और अंचलाधिकारी को दी गई है।