पढ़िए ! किशनगंज में कहा होती है रावण की पूजा

राजेश दुबे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बिहार के सीमावर्ती किशनगंज जिले का इतिहास बहुत प्राचीन है । मालूम हो कि महाभारत कालीन इतिहास से जिले की पहचान तो है ही ।लेकिन क्या आप जानते है कि इस मुस्लिम बहुल जिले में लंकाधिपति रावण की भी पूजा की जाती है । तो चलिए हम बताते है ।

Photo by news lemonchoose

किशनगंज जिले में कहा है राक्षस राज रावण का मंदिर । यह मंदिर किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित रहमत पाडा के काशी बाड़ी गांव में स्थित है जहां विधि विधान के साथ रावण की पूजा की जाती है ।

Photo news lemonchoose

मालूम हो कि यहां रावण का मंदिर बना हुआ है और पत्थर की मूर्ति स्थापित की गई है और ग्रामीणों द्वारा पूरे विधि विधान से जहा अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है वहीं लंकेश्वर की भी पूजा और आरती होती है । मालूम हो कि स्थापित मूर्ति में रावण के दस सिर दिखाए गए है और हाथ में शिवलिंग भी है ।

मालूम हो कि भले ही रावण का जन्म राक्षस कुल में हुआ था लेकिन वो प्रकांड विद्वान और शिव भक्त थे ।ग्रामीणों ने यहां मूर्ति स्थापित कर पूजा करने का उद्देश्य तो नहीं बताया ,लेकिन ऐसी धारणा है कि तंत्र मंत्र सिद्धि हेतु रावण को प्रसन्न करने के लिए यहां पूजा की जाती है ।