पटना/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) विनोद कुमार सिन्हा को बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। गृह विभाग ने इस पद पर उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।मालूम हो कि
न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश हैं। सरकार ने उन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बनाया है। अधिसूचना के मुताबिक यह नियुक्ति उनके अध्यक्ष पद पर पद्भार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।
मालूम हो कि लम्बे समय से राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पद खाली था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में समिति की बैठक में विनोद कुमार सिन्हा के नाम पर सहमति बनी थी।