पटना /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बड़ा निर्णय लिया है ।मालूम हो कि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा 2020 में सम्मिलित वैसे विद्यार्थी जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे उन्हें पास करा दिया है।जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के चलते कंपार्टमेंटल एग्जाम नहीं लिया जा सका । जिसके बाद बोर्ड ने उन परीक्षार्थियों को अतिरिक्त अंको का ग्रेस देकर उत्तीर्ण किया है ।
गौरतलब हो कि इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था । जिस पर विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है ।मालूम हो कि इंटर में 72610 विद्यार्थी जो अतिरिक्त ग्रेस अंक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं उनकी सूची जारी की है । वही मैट्रिक में 1 लाख 41 हजार 677 विद्यार्थी अतिरिक्त ग्रेसअंक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं.