पटना/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य में कोविड संक्रमण बढ़ने के बाद लगातार सरकार पर तंज कस रहे है ।रविवार को एक बार फिर से ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर राज्य के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि माथा पकड़ 15 वर्षीय सुशासन का गुणगान किजीए।
वीडियो स्वास्थ्यमंत्री के गृह जिला का है।जो हजारों करोड़ विज्ञापन देने और 57 घोटालों मे खाए उससे बिहार में अनेक अत्याधुनिक हॉस्पिटल बनाए जा सकते थे लेकिन इन्होंने जात-पात के कॉकटेल को सुशासन बता जनता को ठगा।अब असलियत सामने आ रही है।मालूम हो कि वीडियो एक अस्पताल का है जिसमें मरीज परेशान है और उनके परिजन इलाज के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं ।
बता दे कि राज्य में तेजी से चाइनीज वायरस के मरीज बढ़ रहे है और कई बड़े अधिकारी भी अब इसकी चपेट मे आ चुके है ।बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच चुकी है ।
देखे वीडियो