पटना /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीमावर्ती किशनगंज जिले में नेपाल पुलिस द्वारा किए गए दुशाहस के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मदन मोहन झा ने प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि
क्या सरकार चला रहे है @narendramodi जी ।नेपाल जैसे देश की इतनी हिम्मत कैसे हो गई की बार बार वह हमारे देश के लोगों पर गोली चलवा देता है ।
@NitishKumar जी अपने अंतर आत्मा को थोड़ा जगाईयें और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए ।

मालूम हो कि शनिवार की देर शाम को किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखण्ड स्थित फतेहपुर में नेपाली सेना ने तीन युवकों पर गोली चलाई थी जिसमे एक युवक को दो गोली लगी है ।युवक का इलाज पूर्णिया में चल रहा है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है ।दूसरी तरह भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के अधिकारी नेपाल के अधिकारियों से चर्चा कर रहे है और सीमा पर जवानों को अलर्ट कर दिया है ।