किशनगंज/विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर स्थित चिल्हनियाँ पंचायत के सुहिया स्थित रेतुआ नदी में मक्का लदा नाव गुरुवार को नदी में डूब गई।जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक मजदूर नदी में तैर कर बाहर निकल गया,लेकिन नाव पर लदा लगभग एक सौ पच्चास बोरा मकई नदी में बह गया।इस नाव दुर्घटना में चिल्हनियाँ के किसान गणेश पासवान का मक्का नदी में नाव डूबने से नष्ट हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेतुआ नदी में नाव डूबने से कोई हताहत नहीं हुई है।पीड़ित किसान गणेश पासवान ने बताया उनका घर रेतुआ नदी से पश्चिम में है और उनका खेत नदी से पूरब पार में है।विगत कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खेत में तोड़ा हुआ मक्का रखा हुआ था।
गुरुवार को अचानक नदी का पानी बढ़ने के कारण वह अपना मक्का लेन सुहिया घाट का नाव एवं नाविक को अपने मजदूरों के साथ लेकर गए थे।उधर से जब नाव पर मक्का लाद कर पार कर रहा था,कि बीच धार में नाव डूब गई।जिसमें लदा सब मक्का नदी में बह गया।