बिहार /मनोज कुमार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवादा जिले के शाहपुर ओपी क्षेत्र के लेमबुआ गाँव में शनिवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई । मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए । ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों जख्मी को इलाज हेतु पीएचसी बौरी में दाखिल कराया ।
सभी की हालत गंभीर बताई जाती है । पीड़ित पवन कुमार व विजय यादव की लिखित शिकायत पर शाहपुर ओपी में दोनो पक्ष से घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । जिसमे गांव के ही सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है । पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है ।