नक्सलबाड़ी : स्कूल की चहारदीवारी निर्माण में अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी अंतगर्त बतासी स्थित मनिकाजोत प्राइमरी स्कूल के चारदीवारी निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त जमीन झोरु सिंह नामक ने 30 वर्ष पूर्व प्राइमरी स्कूल के लिए दान में दी गई थी। तो फिर विद्यालय का चारदीवारी का घेराव किया गया तो पूरा घेरा क्यों नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि 10 फुट चौड़ा व 60 फुट लंबा जमीन क्यों छोड़कर चारदीवारी का घेरा किया गया है ? इसका हम स्थानीय लोगों को जवाब चाहिए। इस संबंध में भाजपा खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल महासचिव महेंद्र मेजर ने स्कूल इंस्पेक्टर (एसआई ) दिलीप चंद्र बर्मन को जिम्मेदार ठहराया है।

उनका कहना है कि एसआई दिलीप चंद्र बर्मन ने कहीं मोटा रकम लेकर 10 फुट चौड़ा व 60 फुट लंबा जमीन छोड़कर विद्यालय का चारदीवारी तो नहीं कराए हैं। अगर ऐसा नहीं है तो फिर वह किस आधार पर इतना जमीन छोड़कर विद्यालय का चारदीवारी कराए हैं , इसका जवाब दे। नहीं तो हमलोग ग्रामवासी मिलकर डीएम एवं एसडीओ को इसकी लिखित शिकायत करेंगे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *