Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से गुरुवार को नक्सलबाड़ी अंतगर्त प्रसादुजोत स्थित श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया . आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के बीच चादर का वितरण किया गया.
इस संबंध में जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम के सदस्य वीरेन कर्मकार ने बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम में 350 जरूरतमंद लोगों के बीच चादर वितरित किया गया.
इस मौके पर समाजसेवी विजय अग्रवाल, नक्सलबाड़ी श्री राम कृष्ण आश्रम के उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष परितोष वर्धन , वीरेन कर्मकार व सहायक सचिव भास्कर राय सहित , सदस्य वीरेन कर्मकार उपस्थित थे.