नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आश्रम के पहल की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं स्थानीय नागरिक ।
नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से मंगलवार को खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढ़ागंज ग्राम पंचायत अंतगर्त लक्ष्मी मंदिर स्थित क़िलाघाटा में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े के तहत चादर व जूते सहित अन्य कपड़ों का वितरण किया गया.

इस संबंध में जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम के सदस्य वीरेन कर्मकार ने बताया कि बुढ़ागंज ग्राम पंचायत अंतगर्त लक्ष्मी मंदिर स्थित क़िलाघाटा में नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया .
आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगो के बीच गर्म कपड़े के तहत 500 चादर तथा 152 जोड़े जूते , ओढ़नी 100 और 40 पजामा प्रदान किया गया. इस मौके पर दार्जीलिंग जिले के रामकृष्ण मिशन निवेदिता शिक्षा संस्कृति केंद्र के स्वामी प्रानन्द जी महाराज , नक्सलबाड़ी श्री राम कृष्ण आश्रम के उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष परितोष वर्धन व सहायक सचिव भास्कर राय सहित अन्य उपस्थित थे.