खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नक्सलबाड़ी प्रखंड के सतभैया डिवीजन स्थित चाय बागान के दो श्रमिकों पर चीता ने हमला कर दिया जिससे दोनों श्रमिक बुरी तरह घायल हो गए . इस संबंध में जानकारी देते हुए एक चाय श्रमिक रवींद्र राज ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे एक चीता ने चाय श्रमिकों पर हमला कर दिया . इस हमले में दो चाय श्रमिक घायल हो गए.
उक्त दोनों श्रमिकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है . उन्होंने बताया चाय श्रमिक एक महीने से उक्त चीते के डर से भयभीत है . जिस वजह से यहां भय का माहौल बना हुआ है. बावजूद फारेस्ट कर्मियों द्वारा अबतक उक्त चीता को पकड़ा नहीं गया है . जिस वजह से हमलोगों में भय व्याप्त है और अपनी जान बचाते हुए डरकर काम करना पड़ रहा है.