खारीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत- नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी में खारीबाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किया है .साथ ही इस संबंध में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को खोरीबाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीटंकी में ठाकुरगंज (बिहार) जाने वाली एक बस को रोककर एक युवक की चेकिंग की गयी.

चेकिंग के क्रम में उक्त युवक के पास से 375 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद किया गया. इसके बाद खोरीबाड़ी पुलिस ने उक्त युवक को अपने हिरासत में ले लिया . खोरीबाड़ी पुलिस की पूछताछ में उक्त युवक ने बताया कि भारत -नेपाल सीमा के विभिन्न क्षेत्रों वह नशीले इंजेक्शन की बिक्री करते थे. गिरफ्तार युवक का नाम शफीक आलम ठाकुरगंज (बिहार) के रहने वाले बताये गए. खोरीबाड़ी पुलिस द्वारा अपनी सारी कार्यवाही करने के बाद उक्त युवक शफीक आलम को मंगलवार को सिलीगुड़ी न्यायालय पेश करने के बाद पूछताछ के लिए सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है.