खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार को हनुमान जयंती सिलीगुड़ी शहर सहित नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना के कारण मंदिरों में केवल पुजारियों ने ही श्रीराम भक्त हनुमान की विशेष पूजा -अर्चना की और कोरोना से जल्द निजात पाने के लिए कामना की गयी।
सीमावर्ती क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पुरोहित सुमन मिश्रा ने बताया कि कोरोना की नजर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जयंती पर लग गयी। इस साल भी अकेले ही हनुमान जयंती पर पूजा करनी पड़ी । उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण इस साल भी हनुमान जयंती पर मंदिर में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। बताया कि सुबह हनुमान का श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती और फिर उन्होंने अकेले ही सुंदरकांड का पाठ किया।