देश :सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने दिमापुर में सैन्य तैयारियों का लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देश /एजेंसी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे दो दिन के दौरे पर गुरुवार को दिमापुरा (नगालैंड) पहुंचे। जहा उन्होंने सैन्य तैयारियों का जायजा लिया है । आज रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि उनके दौरे का उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश की उत्तरी सरहद पर सैन्य तैयारी और पूर्वोत्तर के दूर-दराज के इलाको में सुरक्षा हालात का जायजा लेना था।






मालूम हो कि दिमापुर के कोर मुख्यालय पहुंचने पर सेना प्रमुख को जनरल ऑफीसर कमांडिंग स्पियर कोर ले.जन. जॉनसन मैथ्यू और डिविजन कमांडरों ने पूर्वोत्तर सीमा पर सैन्य तैयारी और मौजूदा हालात से अवगत कराया।सेना प्रमुख ने शानदार चौकसी कायम रखने के लिये सभी सैन्य कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना हर वक्त चौकस रहे और एल.ए.सी. पर होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे।बता दे कि आज उनका दौरा समाप्त होगा जिसके बाद वो दिल्ली लौट जाएंगे।






आज की अन्य खबरें पढ़े