देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश आज 73 वा सेना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
सेना दिवस के मौके पर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल एम.एम.नरवणे, IAF चीफ एयर चीफ मार्शल आर.के.एस भदौरिया और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर पहुंचे और वहां वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।
सेना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई।उन्होंने कहा कि हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन ।
सेना दिवस पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने जवानों को याद किया और कहा कि सेना दिवस पर, भारतीय सेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को शुभकामनाएं।उन्होंने कहा हम उन बहादुरों को याद करते हैं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत साहसी और प्रतिबद्ध सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए हमेशा आभारी रहेगा ।