देश : सीबीएसई 10 वी की परीक्षा रद्द,12 की स्थगित

Written by

in

देश/डेस्क

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सीबीएसई द्वारा 10वी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है ।शिक्षा मंत्रालय द्वारा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।शिक्षा मंत्रालय द्वारा बताया गया है कक्षा 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि कक्षा 10वीं के छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाएगा। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो वो हालात सामान्य होने पर परीक्षा दे सकता है ।मालूम हो कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *