देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेल मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की कुछ मीडिया संस्थानों के द्वारा निजी ट्रेनों के परिचालन हेतु यह खबर छापी गई थी कि मार्च 2024 से परिचालन होगा जिस पर रविवार को स्पष्टीकरण देते हुए रेल मंत्रालय ने बताया कि मीडिया के एक वर्ग में ‘निजी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्धारित समय’ शीर्षक से छपी समाचार रिपोर्ट पर कृपया गौर करें, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि ‘निजी ट्रेन परियोजना मार्च 2024 में शुरू होगी।’
मंत्रालय द्वारा बताया गया कि निजी रेलगाड़ियों को मार्च 2023 से चलाना निर्धारित किया गया है।
इससे संबंधित निविदाओं को मार्च 2021 तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा और ट्रेनें मार्च 2023 से संचालित की जाएंगी।
यदि किसी भी वजह से कोई गलतफहमी पैदा हुई है,तो उपर्युक्त तथ्यों को ही वास्तविक सरकारी बयान माना जा सकता है।