देश :बीते 24 घंटो में 44 हजार से अधिक नए कोरोना मरीज मिले 520 की हुई मौत

देश/डेस्क

देश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 44,684 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 87,73,479 पहुंच चुकी है ।वहीं 520 लोगो की जान इस दौरान बीमारी से गई है ।देश में कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़ कर 1,29,188 पहुंच चुकी हैं ।

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान ने सक्रिय मरीजों की संख्या 4,80,719 है।मालूम हो कि बीते 24 घंटो में कुल 47,992 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है । 81,63,572 लोग अभी तक बीमारी को मात देने में कामयाब हुए हैं ।

शुक्रवार (13 नवंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,40,31,230 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,29,491 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *