देश :बीजेपी नई टीम की हुईं घोषणा , तेजस्वी सूर्या बने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Written by

in

देश/डेस्क

शनिवार को बीजेपी की नई टीम का गठन किया गया है ।मालूम हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ने नई टीम की घोषणा की है ।नई टीम में महिलाओं को भी स्थान दिया गया है साथ ही कर्नाटक से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को बीजेपी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है ।

युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है साथ ही पीएम ने पूरे टीम को बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें विश्वास है कि नई टीम पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाएगी और निस्वार्थ भाव से गरीबों के उत्थान हेतु कार्य करेगी ।

मालूम हो कि नई टीम में बिहार से राजीव प्रताप रूडी , शाहनवाज हुसैन ,संजय मयूख को स्थान दिया गया है और शाहनवाज हुसैन को पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है साथ ही सांसद श्री राधा मोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है ।

देखे पूरी कार्यसमिति लिस्ट

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *