देश :पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को कर रहा है याद ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Written by

in

देश /डेस्क

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर लेथपोरा में जान गंवाने वाले केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल(CRPF) के जवानों को आज पूरा देश याद कर रहा है ।मालूम हो कि 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे । इस मौके पर देश के कई दिग्गज नेता शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को नमन कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल , श्री गिरिराज सिंह , श्री रवि शंकर प्रसाद,सीएम योगी आदित्यनाथसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गाधी ने भी शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 







रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा,’ मैं उन बहादुरों शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति दी। भारत राष्ट्र की सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। हम उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़े हैं’।शहीद जवानों को सीआरपीएफ के द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *