देश : कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मरीज मिले 163 की मौत

देश/डेस्क

शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 18,855 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,20,048 पहुंच चुकी है ।

वहीं 163 लोगो की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,010 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,71,686 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,03,94,352 है।

देश में कुल 29,28,053 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है ।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल(28 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,50,81,079 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,42,306 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *