देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 95 लाख के करीब ,आज मिले 36 हजार से अधिक मरीज

देश/डेस्क

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश  में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 36,604 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या  94,99,414 पहुंच चुकी है।

वहीं 501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,381,22 है। देश में सक्रिय मामले अब 4,28,644 हैं। बीते 24 घंटो में 43,062 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं ।मालूम हो कि  89,32,647 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं ।

मंगलवार (1 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,24,45,949 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,96,651 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *