देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 66 लाख के पार ,जानिए आज कितने मरीज मिले

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के   74,442 नए मामले सामने आए हैं और 903 मौतें हुई हैं।

जिसके बाद देश में  कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 66,23,816  हो गई है । जिसमें 9,34,427 सक्रिय मामले है और  55,86,704 ठीक हो चुके हैं ।देश में बीमारी से मरने वालो की संख्या बढ़ कर 1 लाख 2 हजार 685 पहुंच चुकी है ।

मालूम हो कि कल(4 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,99,82,394 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,89,860 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।