देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 41,810 नए कोरोना मरीज मिले है ।
जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 93,92,920 हो गई है।वहीं 496 लोगो की मौत हुई है ।जिसके बाद कोरोना से मरने वालो की संख्या 1,36,696 पहुंच चुकी है ।वर्तमान में सक्रिय मामले 4,53,956 है।वहीं 42,298 लोग डिस्चार्ज हुए है ।जिसके बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 88,02,267 है ।
मालूम हो कि शनिवार (28 नवंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,95,03,803 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 12,83,449 सैंपल कल टेस्ट किए गए ।