देश : कोरोना के 3.48 लाख से अधिक नए मरीज मिले,4205 की हुई मौत

देश /डेस्क

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में हल्की कमी आई है । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,48,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,33,40,938 पहुंच चुकी है ।

वहीं 4205 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है।

देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *