देश : कोरोना के 3.23 लाख से अधिक नए मरीज मिले,2771 की हुई मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,23,144 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,76,36,307 पहुंच चुकी हैं। वहीं 2,771 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,97,894 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है।

बता दे की पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,59,963 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,52,71,186 हो गया है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,09,79,877 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,58,700 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *