देश : कोरोना के 23 हजार से अधिक नए मरीज मिले,117 की हुई मौत

देश/डेस्क

देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 23,285 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,08,846 पहुंच चुकी है।वहीं 117 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,306 हो गई है।

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,97,237 है और बीमारी से अभी तक 1,09,53,303 ठीक हो चुके हैं ।

बता दे की देश में कुल 2,61,64,920 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन अभी तक लगाई गई है।

वहीं आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,49,98,638 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,40,345 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *